Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में 9.67 लाख कपड़ों का स्टॉक पहुंचा, अगले हफ्ते से वितरण

Jamshedpur News: राज्य सरकार की “सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना” के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 9 लाख 67 हजार से अधिक कपड़ों का नया स्टॉक पहुंच गया है. इस खेप में 6,33,962 साड़ियां, 2,06,190 धोती और 1,27,468 लुंगी शामिल हैं. प्रशासन ने प्रखंडवार पहुंचे नमूनों को जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है. वहां से हरी झंडी मिलते ही जिले के पीएच (PH) और ग्रीन राशन कार्ड धारकों के बीच इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा. संभावना है कि अगले सप्ताह से लाभुकों को मात्र 10-10 रूपए में ये वस्त्र मिलने लगेंगे.

एक साल पीछे चल रहा है वितरण, पुराने स्टॉक का भी होगा मिलान
दिलचस्प बात यह है कि अभी जो कपड़े आए हैं, वह वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले लॉट के हैं, यानी वितरण की प्रक्रिया निर्धारित समय से एक साल पीछे चल रही है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन डीलरों के पास पिछली बार का स्टॉक बचा हुआ है, उन्हें नई खेप में उतनी संख्या काटकर ही कपड़े दिए जाएंगे. सरकार इस योजना का पूरा खर्च खुद वहन करती है, जिसमें डीलर लाभुकों से प्राप्त राशि को विभागीय खाते में जमा करते हैं और बाद में उन्हें उनके कमीशन का भुगतान किया जाता है.

चना दाल और नमक का भी हुआ आवंटन
कपड़ों के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने चना दाल और नमक का भी आवंटन जारी कर दिया है. अगस्त और सितंबर 2025 के एवज में जिले को 7335.56 किलो चना दाल भेजी गई है, जो प्रति कार्डधारक एक किलो प्रतिमाह की दर से मिलेगी. इसके अतिरिक्त, जुलाई से सितंबर 2025 के लिए नमक का स्टॉक भी जिला मुख्यालय पहुंच चुका है. वर्तमान में अप्रैल से जून तक के नमक का वितरण किया जा रहा है, जिसे जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !