Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur News: पृथ्वी दिवस पर डिमना लेक में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Jamshedpur: पृथ्वी दिवस के अवसर पर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल और व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से डिमना लेक के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएफओ सबा आलम अंसारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

पृथ्वी दिवस के महत्व पर दिया गया संदेश
इस दौरान प्रसेनजीत सरकार ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धरती केवल मनुष्यों की नहीं है, बल्कि यहां रहने वाले सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों का भी बराबर अधिकार है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रकृति के साथ साझेदारी के भाव से जीवन जीना जरूरी है, न कि उसके संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

कई लोगों ने दिया अभियान में योगदान
इस स्वच्छता अभियान में अचिंत्य राणा, अंकित श्रीवास्तव, मंगल भक्त, रामकृष्ण हांसदा, सिमत सरदार, व्यक्तित्व विकास संस्थान के निदेशक आकाश जायसवाल, मनोज कुमार, वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट एवं संरक्षणविद प्रसेनजीत सरकार सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी मधुकर, सोनू सिंह, चंपा, गीता और निखिल कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !