Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur News: पैतृक जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मिली मौत की धमकी, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

Jamshedpur News: परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा निवासी पटल महतो ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपकर सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


आवेदन में बताया गया है कि सरजामदा मौजा के खाता संख्या 39 और 40 की जमीन की देखरेख उनका परिवार कई वर्षों से करता आ रहा है. पटल महतो का आरोप है कि अजीत महतो, संजू महतो, मिथुन चक्रवर्ती, अविनाश सिंह, निखिल, राजेश कुमार सिंह और जितेन्द्र सिंह समेत कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.



उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग लगातार दबाव बना रहे हैं और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं. पीड़ित के अनुसार कई बार बीच सड़क पर रोककर मारपीट की गई और रंगदारी की मांग भी की गई. उन्होंने यह भी कहा कि पहले एक बार उन पर हमला किया गया था, जिसमें पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.

पटल महतो ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपित उनके परिवार के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं और लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !