Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में मजदूर की अचानक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur News: शहर के बर्मामाइंस इलाके में एक मजदूर की अचानक मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. मृतक की पहचान बर्मामाइंस निवासी सत्यनारायण निषाद के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से टाटा कंपनी में एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे.


मिली जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण निषाद ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कंपनी के गेट के पास उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े. उनके साथ मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


अस्पताल और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित 
मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हो गए. उन्होंने मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.

परिजनों का कहना है कि सत्यनारायण निषाद लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे और परिवार का पूरा खर्च उन्हीं पर निर्भर था. ऐसे में कंपनी को उनके परिवार को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता देनी चाहिए.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग भी पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !