Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Jamshedpur News: बागबेड़ा में दर्दनाक हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक रौशन कुमार अपने घर के बाहर कपड़ा सुखाने के लिए निकला था। इसी दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजनों ने आनन-फानन में युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पूरे बस्ती में शोक की लहर है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !