Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Jamshedpur News: बिरसानगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

Jamshedpur: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बिरसानगर थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित विश्वकर्मा मैदान के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

पति के साथ जा रही थीं महिला, रास्ते में बनाया निशाना
पीड़िता संध्या देवी ने बताया कि वह अपने पति रमेश तिवारी के साथ बाइक से अपनी बहन के घर बिरसानगर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वे विश्वकर्मा मैदान के पास पहुंची, अचानक बाइक पर सवार बदमाश उनके पास आए और पलभर में गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। संध्या देवी गोलमुरी के नामदा बस्ती की रहने वाली हैं और उन्होंने बताया कि छीनी गई चेन की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है।

अब तक नहीं हुई शिकायत, कार्रवाई का इंतजार
घटना के बाद भी पीड़िता द्वारा अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !