Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: बेंगलुरु एयरपोर्ट परिसर में कार्यरत जमशेदपुर के युवक की ड्यूटी के दौरान मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी 26 वर्षीय रोहित शुक्ला (चंदन शुक्ला) की कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दुर्घटना में जान चली गई। जानकारी के अनुसार, वह एयरपोर्ट परिसर के पार्किंग सेक्शन में कार्यरत थे। इसी दौरान ड्यूटी करते समय एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दी सूचना, परिजन पहुंचे बेंगलुरु
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिवार को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन तुरंत बेंगलुरु रवाना हुए और अब पार्थिव शरीर को लेकर वापस जमशेदपुर लौट रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक रोहित शुक्ला अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे थे। उनके पिता पेशे से टेंपो चालक हैं। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में गहरा शोक है और घर का माहौल गमगीन हो गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !