Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: मानगो में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित श्री श्री मारूती नन्दन महावीर मन्दिर (राजीव पथ, संकोसाई रोड नंबर 1) में साप्ताहव्यापी श्री श्री श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन धूमधाम से चल रहा है. कथा वाचिका किशोरी राधिका के मुखारविंद से प्रस्तुत भक्ति रस का आनंद लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

शनिवार से जारी है भक्ति रस प्रवाह
इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ बीते शनिवार, 29 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा (अधिवास एवं नगर संकीर्तन) के साथ हुआ था. जिसके बाद से प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन निरंतर किया जा रहा है. श्रद्धालु प्रतिदिन राधा-कृष्ण की सेवा भक्ति और कथा का लाभ उठा रहे हैं.



कल होगी गोवर्धन धारण लीला, आगे होंगे ये विशेष अनुष्ठान
आयोजन के तहत कल, 2 सितंबर (बुधवार) को श्री श्री गोवर्धन धारण लीला का प्रसंग सुनाया जाएगा। इसके बाद 3 सितंबर (गुरुवार) को श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह लीला उत्सव, 4 सितंबर (शुक्रवार) को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत व कथा विश्राम और 5 सितंबर (शनिवार) को हवन, कलश यात्रा, नंदोत्सव एवं विशाल महाप्रसाद (भंडारा) वितरण के साथ कथा का शुभ समापन होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !