Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur News: मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर की आम बैठक संपन्न, प्रकाश बजाज बने अध्यक्ष

Jamshedpur News: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की वार्षिक आम सभा उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव और युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.


निवर्तमान अध्यक्ष ने कार्यकाल का दिया विवरण

सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा के स्वागत संबोधन से हुई. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंच द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का हुआ अनुमोदन
इसके बाद सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों से जुड़ा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहते हुए मंजूरी दी. वहीं कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने बीते वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा सभा के सामने रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.

पदाधिकारियों ने दी बधाई
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल और युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच की सक्रियता और सदस्यों की टीम भावना की सराहना की. चुनाव पदाधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष युवा दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया. वहीं निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए पूर्व टीम के कार्यों की प्रशंसा की.

नई टीम जल्द होगी घोषित
नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे मंच को और अधिक सक्रिय बनाने तथा सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात कही.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !