Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jamshedpur News: संस्थापक दिवस का आगाज, रोशनी से जगमगाया शहर, टाटा समूह झारखंड में करेगा बड़ा निवेश

Jamshedpur News: टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा की जयंती (संस्थापक दिवस) का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को हो गया. टाटा संस के चेयरमैन डॉ. एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में भव्य विद्युत सज्जा (Lighting) का उद्घाटन किया. मुख्य समारोह कल, 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है टाटा
उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने झारखंड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा: मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते के तहत टाटा समूह झारखंड में बड़े निवेश की योजना पर काम कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखेंगे. उन्होंने सभी को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोगों से शहर की खूबसूरती और लाइटिंग का आनंद लेने की अपील की.



आकर्षण का केंद्र बना जुबिली पार्क
उद्घाटन के साथ ही पूरा शहर और विशेषकर जुबिली पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा. इस मौके पर टाटा स्टील और टाटा समूह के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे. लाइटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भी पहुंचे. सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !