Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur News: साकची उत्कल एसोसिएशन में सावन उत्सव का आयोजन, अंबिका दास बनीं “सावन क्वीन”

Jamshedpur News: साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में सावन उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
उत्कल एसोसिएशन की महिला कार्यकारिणी सदस्यों और उनकी टीम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।सावन के रंग में सजे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

अंबिका दास बनीं सावन क्वीन
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अंबिका दास को “सावन क्वीन” चुना गया। इस मौके पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ सामाजिक मेल-जोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था। सावन उत्सव ने सौहार्द, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !