Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News: साकची बागमती रोड के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बागमती रोड स्थित नाले में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पानी में रहने से फूल गया शव
बताया जा रहा है कि शव काफी देर से नाले के पानी में पड़ा था. पानी में रहने के कारण शव फूल गया है और चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है. शव की स्थिति क्षत-विक्षत बताई जा रही है. फिलहाल मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.



पहचान कराने में जुटी पुलिस
पुलिस शव को नाले से निकलवाने की प्रक्रिया में जुटी है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !