Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Jamshedpur News: 17 मार्च को गूंजेगा जीण मां का जयकारा, संस्था मनाएगी 20वां वार्षिक महोत्सव

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होगी। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका और संस्थापक शंभू खन्ना ने आज संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी।


 उन्होंने बताया कि होली के बाद महा मंगल पाठ का कूपन का वितरण पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर वितरण शुरू कर दिया जायेगा। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका को आमंत्रित किया गया हैं। 

साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप टीम रहेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगें। इसे सफल बनाने में जीण माता परिवार के सभी सदस्य लगे हुए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !