Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jamshedpur News: 6 घंटे में खड़गपुर से सकुशल मिला 3 साल का आर्यन, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे आर्यन महानंद को पुलिस ने करीब छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से बच्चे को खड़गपुर स्टेशन के पास से खोज निकाला. मामले में कैरेज कॉलोनी निवासी असलम खान को गिरफ्तार किया गया है.

खेलते-खेलते गायब हुआ बच्चा
पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे कैरेज कॉलोनी स्थित सेवा आश्रम से समीर महानंद का तीन वर्षीय बेटा आर्यन महानंद लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार ने बर्मामाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई. कुंती महानंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

SSP के निर्देश पर बनी टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मानवीय सूचना के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पश्चिम बंगाल की ओर ले जाए जाने की जानकारी मिली.

खड़गपुर में मिला आर्यन
जमशेदपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त प्रयास से बच्चे की तलाश आगे बढ़ाई. आखिरकार आर्यन को खड़गपुर स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मौके से 42 वर्षीय असलम खान को भी गिरफ्तार किया. वह कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का रहने वाला बताया गया है.

आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्चे के अपहरण की बात स्वीकार की है. पुलिस रिकॉर्ड में उसके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी बच्चे को मुंबई ले जाने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों के मुताबिक उससे बच्चों को बाहर ले जाकर बेचने की आशंका से जुड़े पहलुओं पर भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !