Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News: LBSM कॉलेज के छात्र पर हमले के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा परसुडीह थाना

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना के मुख्य गेट का घेराव करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


बाइक सवार 4-5 युवकों ने लाठी-लोहे की चेन से किया हमला
घायल छात्र शुक्रा हो ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह अस्पताल से खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान मोड़ के पास बाइक से पहुंचे चार से पांच युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथियारों से उनके सिर, हाथ और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायत के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश
शुक्रा हो का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने छात्रावास परिसर में एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उन्हें आशंका है कि उसी घटना का बदला लेने की नीयत से उन पर हमला कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद थाने में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे छात्रों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !