Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News: TSMC सोसाइटी की AGM में बड़ा फैसला, 8.2 लाख तक लोन और 2200 रुपये तक लाभांश

Jamshedpur News: दी टिस्को सीट मिल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (TSMC Society) की 62वीं वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 6 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे टाटा स्टील वर्क्स परिसर स्थित स्टॅलिन हॉल में किया गया. बैठक में सोसाइटी के सदस्यों के हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण फैसला लोन की अधिकतम सीमा बढ़ाने को लेकर लिया गया. अब पात्र सदस्यों को अधिकतम 8.2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा. लोन की सीमा बढ़ने से सदस्यों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में पहले की तुलना में अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी.


2200 रुपये तक लाभांश देने की घोषणा

AGM में सदस्यों को लाभांश (Dividend) देने की भी घोषणा की गई. इसके तहत अधिकतम 2200 रुपये तक लाभांश राशि दी जाएगी. लोन की सीमा बढ़ाने और लाभांश की घोषणा को सोसाइटी के सदस्यों के लिए अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है. इन फैसलों से सदस्यों को बेहतर वित्तीय सुविधा और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !