Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Jamshedpur News : एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur News : शहर के निवासी जय किशोर सिंह ने बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा और लंबित आपराधिक मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ हुई गंभीर घटनाओं के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


जय किशोर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को पार्किंग गेट के पास उन पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने इस मामले में जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

2023 में जहर देने की साजिश का भी लगाया आरोप

जय किशोर सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2023 में भी उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रची गई थी। उन्होंने उस मामले की भी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसमें भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उनके घर पहुंचकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों द्वारा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आर्थिक रूप से प्रभावशाली हैं और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

एसएसपी से मुलाकात के दौरान जय किशोर सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे न्याय की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !