Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News : जमशेदपुर में संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : 18 जुलाई 1974 के संपूर्ण क्रांति छात्र आंदोलन के दौरान शहीद हुए जमशेदपुर के तीन छात्र प्रणव मुखर्जी, राजीव रंजन और मोहम्मद मुसीम को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था परिवर्तन के लिए दिए गए उनके योगदान को नमन किया।


शहीद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर, जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा और झारखंड क्रांति सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है और इसमें शहीद हुए छात्रों का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान संगठन के संजीव आचार्य ने कहा कि युवाओं को शहीदों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शहीदों के सपनों के अनुरूप समाज निर्माण का संकल्प दोहराते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !