Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : जुगसलाई में पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग से गहने लेकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग को झांसे में लिया और उनके गहने ठगकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार को जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



झांसे में लेकर की ठगी की वारदात


जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले 70 वर्षीय अनिल नेव इस घटना के शिकार बने। यह वारदात जुगसलाई स्थित कैलाश टावर के सामने पटाखा दुकान के पास हुई। बताया जाता है कि अनिल नेव दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने बुजुर्ग से कहा कि शहर में चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने गहनों को उतारकर कागज में लपेटकर जेब में रख लें।

बदमाशों की बातों में आकर बुजुर्ग ने अपनी अंगूठी और चेन उतारकर कागज में लपेटना शुरू किया। इसी दौरान आरोपियों ने चालाकी से कागज में रखे गहनों को झपट लिया और मौके से फरार हो गए।


सीसीटीवी से सुराग, गमहरिया की ओर भागे आरोपी


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि बदमाश वारदात के बाद गम्हारिअ की ओर भागे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गमहरिया तक ट्रेस किया गया है और आगे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।


लोगों से सतर्क रहने की अपील


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले अज्ञात लोगों से सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !