Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : बिरयानी लेने जा रही महिला से चेन छिनतई, स्कूटी से गिरकर घायल

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला के साथ चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला को निशाना बनाया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


चलती स्कूटी पर हमला, सिर में गंभीर चोट


घटना जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास की बताई जा रही है, जहां स्कूटी सवार महिला के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई इस वारदात के दौरान महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला शहर में बाजार का काम निपटाकर बिरयानी लेने जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।


घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी


घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद शहर में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ती छिनतई की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !