Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के छह मंडलों में पदाधिकारियों की घोषणा

Jamshedpur News : भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह मंडलों में संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई। शनिवार को सीतारामडेरा, गोलमुरी, बारीडीह, बर्मामाइंस, टेल्को एवं साकची पूर्वी मंडल के अध्यक्षों ने महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के पश्चात अपनी-अपनी मंडल कमेटियों की घोषणा की।महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सीतारामडेरा मंडल

सीतारामडेरा मंडल में रंजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रामचंद्र प्रसाद, अमीर कुमार पैरा (खोखन), धनराज गुप्ता और संजना साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के पद पर उमेश साव और अरुण मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। मंत्री के रूप में बीरेंद्र यादव, राजा बाग, अंजली सिंह और बादल मिंज को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष भगवान प्रसाद बनाए गए हैं, जबकि कार्यालय मंत्री अंकित प्रसाद और सह कार्यालय मंत्री कमल वर्मा हैं। मीडिया प्रभारी महावीर सिंह, सह मीडिया प्रभारी मुकेश राज, आईटी संयोजक अविनाश कालिंदी व सन्नी मंडल तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद साहू बनाए गए हैं।

गोलमुरी मंडल

गोलमुरी मंडल में पप्पू उपाध्याय को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में सतीश शर्मा, मुकेश चौधरी, श्रीनू राव और बिमला साहू को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री अशोक सामंत और अमिश अग्रवाल बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में दशमी पूर्ति, समरेश कुमार, श्रीनिवास राव और अमरेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बेहरा, कार्यालय मंत्री रबिन्द्रनाथ घोष और सह कार्यालय मंत्री संदीप आईच हैं। मीडिया प्रभारी राकेश गिरी और सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सिंह बनाए गए हैं।

बारीडीह मंडल

बारीडीह मंडल में कुमार अभिषेक को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रंजीत सिंह, बी. रामचंद्र राव (रामु), राजेश रजक और मीरा झा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पंकज प्रिय और कंचन दत्ता बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में निर्मल गोप, अनिमेष सिंह, साकेत कुमार और नीलम देवी को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी और सह कार्यालय मंत्री देबाशीष दत्ता हैं। मीडिया प्रभारी विष्णु कुमार, सह मीडिया प्रभारी रिंकू कुमार, आईटी संयोजक नारायण लोहरा व अनिकेत रॉय तथा सोशल मीडिया प्रभारी राम मिश्रा बनाए गए हैं।

बर्मामाइंस मंडल

बर्मामाइंस मंडल में रितेश झा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में कैलाशपति मिश्रा, बर्मा कंसारी, राकेश चौधरी और शशि सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री जोगिंदर सिंह सोनू और सौरव श्रीवास्तव बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में कर्पुरा सुंडी, राम मूर्ति सिंह, श्रीनिवास सिंह और पवन नाग को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, कार्यालय मंत्री शशि रंजन दयाल और सह कार्यालय मंत्री राज कुमार प्रसाद हैं। मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र दास, आईटी सेल संयोजक देवानंद सिंह, सह आईटी संयोजक प्रदीप मिश्र तथा सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह और सह प्रभारी विक्की ठाकुर बनाए गए हैं।

टेल्को मंडल

टेल्को मंडल में विकास शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में अजीत कुमार साही, रामावतार गुप्ता, पुष्पेंद्र मिश्रा और सुधा यादव को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री रितेश शरण और युधिष्ठिर पंचमैया बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में सतीश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, देव भंडारी और पप्पी शर्मा को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, कार्यालय मंत्री विकाश सिंह और सह कार्यालय मंत्री सुनील साह हैं। मीडिया प्रभारी शुभम मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी महादेव कुमार, आईटी सेल संयोजक एम. रोहित कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी विनोद महतो बनाए गए हैं।

साकची पूर्वी मंडल

साकची पूर्वी मंडल में युवराज सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में राजेश त्रिपाठी, ऐश्वर्य सिंह, शीलू साहू और रिकराज सिंह (रिक्की) को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री अंकित मोदी और अमित गुप्ता बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में कृष्णा शर्मा, ममता पुष्टि, अजय कुमार और इकबाल सिंह को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री शंकर प्रसाद और सह कार्यालय मंत्री रवीना हरपाल हैं। मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, आईटी सेल संयोजक रंजीत सिंह जौरा, सह संयोजक सोनू पासवान और सोशल मीडिया प्रभारी बबलू साहू बनाए गए हैं।

भाजपा ने उम्मीद जताई है कि नई कमेटियां संगठन को मजबूत करते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क और राजनीतिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाएंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !