Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jamshedpur News : महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर AIDSO का जागरूकता अभियान

Jamshedpur News : महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने शुक्रवार को शहर के द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमंस में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं, अभिभावकों और आम लोगों से संवाद कर 24 जुलाई 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय सेमिनार में भागीदारी की अपील की।


अभियान का नेतृत्व AIDSO के प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने किया। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में समाज के सभी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील वर्गों, विशेषकर छात्र-युवाओं को संगठित होकर इस सामाजिक चुनौती के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

शराबबंदी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

समर महतो ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल कड़े कानून पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, अश्लील फिल्मों और साहित्य के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने तथा महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेमिनार के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर AIDSO की प्रदेश सचिव मंडली सदस्य सोनी सेनगुप्ता, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्ष सविता सोरेन, अपूर्व महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !