Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur News : रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह बहाल हुई बिजली, बेड़ाडीपा में लौटी रौशनी

Jamshedpur News : पूर्वी घाघीडीह पंचायत के बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के समीप बीती रात ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से संपर्क कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की पहल पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह ही नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।


ग्रामीणों की सजगता से त्वरित समाधान, विभाग ने सुबह ही लगाया नया ट्रांसफॉर्मर


नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के बाद एक संक्षिप्त उद्घाटन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मुखिया भरत जोड़ा, मनोज पात्रो, प्रभा हांसदा, रजनी देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निरीक्षण और बहाली के दौरान ‘सेवा ही लक्ष्य’ के अध्यक्ष मानिक मलिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और सामूहिक पहल से ही इस समस्या का त्वरित समाधान संभव हो पाया।


जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान है प्राथमिकता


मानिक मलिक ने कहा कि रात में ट्रांसफॉर्मर जलने से लोगों को दिक्कत हुई, लेकिन विभाग की तत्परता और स्थानीय सहयोग से सुबह ही बिजली बहाल हो गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जनहित के मुद्दों पर इसी तरह सक्रियता से काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के प्रति आभार जताया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !