Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News : रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
19 वर्षीय बेबी सोरेन की पहचान, चार महीने पहले हुई थी प्रेम विवाह

मृतका की पहचान सरायकेला जिले के दूधी गांव निवासी 19 वर्षीय बेबी सोरेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसकी शादी करीब चार महीने पहले चाईबासा निवासी युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। वह हाल ही में जमशेदपुर आई थी और करनडीह इलाके में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

आत्महत्या या हत्या? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या, हत्या या दुर्घटना—तीनों पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !