Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur News : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur News : एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने आज उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने शहर में बिगड़ती नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और जल्द समाधान की मांग की।
मानगो फ्लाइओवर की धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजगी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को जाम और खराब सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गैर-टिस्को क्षेत्रों में कचरा उठाव, गंदगी, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और जल निकासी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है।

स्मार्ट मीटर, पार्किंग वसूली और जलापूर्ति मुद्दों को भी उठाया

पार्टी ने आवारा कुत्तों और सांडों के आतंक, पार्किंग वसूली में अनियमितता, स्मार्ट मीटर के दबाव, टाटा मेन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना और मानगो में पानी की समस्या को भी प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया।
साथ ही स्वर्णरेखा नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए नदी में कचरा फेंकने पर रोक लगाने और दूषित मछलियों की बिक्री बंद कराने की मांग की गई। एसयूसीआई ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !