Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News : हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को मिला नया मंच, ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

Jamshedpur News : पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प और महिला सशक्तिकरण को समर्पित नए शोरूम “अबीरा” का शनिवार को बिंदल मॉल में भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उपायुक्त राजीव रंजन एवं अन्य अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही ‘अबीरा’ ने शहरवासियों के लिए अपने द्वार खोल दिए। यह शोरूम भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कारीगरों और महिलाओं को मिलेगा नया मंच


समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम में प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की और इस पहल को स्थानीय कारीगरों, विशेषकर महिलाओं, के लिए एक सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित करते हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

“अबीरा” शोरूम का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प को नई पहचान देना और स्थानीय महिला कारीगरों को प्रोत्साहन प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोग, कला प्रेमी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !