Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News : 90 वर्षीय बुजुर्ग मानगो बस स्टैंड से लापता, परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील

Jamshedpur News : 90 वर्षीय एक बुजुर्ग रविवार दोपहर करीब 12 बजे से मानगो बस स्टैंड से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह अचानक वहां से कहीं चले गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।


लापता बुजुर्ग ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद लुंगी पहन रखी है। परिजनों का कहना है कि उनकी याददाश्त कमजोर है, जिससे उनके भटक जाने की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग की पहचान आदम अंसारी (90 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अंसार नगर, डेमडुबी, कोपाली में रहते हैं और मूल रूप से बाराबाजार, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बुजुर्ग कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: 8539878200, 8340316473

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि बुजुर्ग को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !