Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur Road Accident: खासमहल में बाइक सवारों को बचाने के दौरान पेड़ से टकराया ट्रक

Jamshedpur: टाटानगर के खासमहल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या JH05DL 3966 चालक के सामने अचानक दो बाइक सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच स्थित पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।


चालक को आई चोट
हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बावजूद यातायात प्रभावित नहीं हुआ और वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !