Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jamtara News: जामताड़ा में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, चार पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम राजा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के कोस्टपाड़ा निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है, जो श्याम सुंदर मंडल का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है।

टोटो चालक की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टोटो चालक की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। वह बाहर से ब्राउन शुगर लाकर जामताड़ा शहर में उसकी बिक्री करता था। इस मामले में जामताड़ा थाना में  मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं तथा ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार जब्त नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में हजारों रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !