Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस ने लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।


इस संबंध में शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ महीनों से जिले में लगातार लूट एवं चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई।


रेलवे कर्मचारी और महिला से लूटपाट की घटना में था शामिल


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग अपराधी ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा स्थित कब्रिस्तान के समीप रेलवे कर्मचारी इरफान अंसारी के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर इलाके में भी एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें मोबाइल फोन, पर्स और नगद राशि की छिनतई की गई थी।

पुलिस जांच में दोनों घटनाओं में उक्त नाबालिग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


गोलीबारी मामले में भी रहा है शामिल


पुलिस ने आरोपी के पास से एक वनप्लस मोबाइल फोन, एक वीवो मोबाइल फोन, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, क्षतिग्रस्त बैग, चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग मार्च 2025 में हुई एक गोलीबारी की घटना में भी संलिप्त था। उस मामले में वह बेल पर बाहर आया था और दोबारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल हो गया।

उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !