Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand Big News: झारखंड के नए महाधिवक्ता बने रोहिताश्य राय, संभाली जिम्मेदारी

Jharkhand Big News: झारखंड को नया महाधिवक्ता मिल गया है. झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रोहिताश्य राय ने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी.

राजीव रंजन ने 14 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था. इसके बाद राज्य सरकार के कानून विभाग ने रविवार को रोहिताश्य राय की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी किया.

जारी आदेश के अनुसार, रोहिताश्य राय अगले आदेश तक राज्य के महाधिवक्ता के पद पर बने रहेंगे. पदभार ग्रहण करने के दौरान हाई कोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. महाधिवक्ता राज्य सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार होते हैं और हाई कोर्ट समेत न्यायिक मामलों में सरकार का पक्ष रखते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !