Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand Big News: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अफसरों का तबादला

Jharkhand Big News: राज्य सरकार ने 16 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया है. इस बदलाव के तहत कई प्रमुख विभागों के सचिवों को बदल दिया गया है तथा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार/नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं.

इन अधिकारीयों का हुआ तबादला
  • मस्तराम मीणा - अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता से राजस्व परिषद सदस्य बनाए गए.
  • राजेश कुमार शर्मा - आपदा प्रबंधन सचिव से खाद्य आपूर्ति सचिव बने.
  • श्रीनिवासन - ग्रामीण विकास सचिव से ऊर्जा विभाग के सचिव बनाए गए.
  • मनोज कुमार (पर्यटन) - पर्यटन सचिव से ग्रामीण विकास सचिव बनाए गए.
  • विप्रा भाल - परिवहन सचिव से आपदा प्रबंधन सचिव बने.
  • मनोज कुमार (समाज कल्याण) - समाज कल्याण सचिव से दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त बनाए गए.
  • मुकेश कुमार - योजना एवं विकास सचिव को पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला.
  • उमाशंकर सिंह - स्कूली शिक्षा सचिव को समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  • राजीव रंजन - राजस्व परिषद सदस्य से परिवहन विभाग के सचिव बने.
  • अबु इमरान - वित्त (व्यय) सचिव से पेयजल एवं स्वच्छता सचिव बनाए गए.
  • संजय कुमार - राज्य खाद्य आयोग से संथाल परगना आयुक्त बने.
  • संदीप सिंह - वित्त विभाग विशेष सचिव से श्रमायुक्त बनाए गए.
  • रमेश घोलप - पेयजल विभाग विशेष सचिव से नागरिक सुरक्षा आयुक्त बने.
  • कुमुद सहाय - सांख्यिकी निदेशक से पलामू आयुक्त बनाए गए.
  • रवि रंजन कुमार विक्रम - श्रमायुक्त से कोल्हान आयुक्त बनाए गए.
  • शशि रंजन - निबंधक, सहयोग समितियां से पेयजल विभाग अपर सचिव बनाए गए.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !