Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jharkhand Municipal Elections: सुरक्षा की कमान संभालेंगे 7 हजार होमगार्ड, गृह विभाग ने दी मंजूरी

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड में आगामी नगरपालिका चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. राज्य गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चुनावों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी 24 जिलों में 7,000 होमगार्ड जवानों की तैनाती को हरी झंडी दे दी है. इस संबंध में संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए आईजी अभियान को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं.

पांच दिनों तक तैनात रहेंगे जवान
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इन जवानों की सेवाएं 20 फरवरी 2026 की सुबह से 24 फरवरी तक ली जाएंगी. कुल पांच दिनों के लिए की जा रही इस प्रतिनियुक्ति का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए ही जवानों की संख्या का खाका तैयार किया था.

रांची में सबसे अधिक सुरक्षा बल
जिलों की सुरक्षा जरूरतों के आधार पर जवानों का आवंटन किया गया है. राजधानी रांची में सर्वाधिक 1,000 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे. इसके बाद धनबाद में 700 और बोकारो में 632 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है. अन्य प्रमुख जिलों में पलामू में 400, सरायकेला में 400, गिरिडीह में 350 और रामगढ़ में 527 जवान मोर्चा संभालेंगे. कोल्हान के जमशेदपुर में 206 और चाईबासा में 300 की संख्या में बल की व्यवस्था की गई है.

जिलों के अनुसार तैनाती का विवरण
गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक गढ़वा में 300, साहेबगंज में 250, चतरा में 220, गोड्डा और जामताड़ा में 200-200, जबकि हजारीबाग में 200 जवानों की तैनाती होगी. छोटे जिलों जैसे लोहरदगा में 50 और सिमडेगा-कोडरमा में 100-100 होमगार्ड अपनी सेवाएं देंगे.

नगरपालिका चुनाव के लिए इतनी बड़ी संख्या में होमगार्डों की तैनाती प्रशासन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत नियमित पुलिस बल को गंभीर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा में लगाया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर चुनावी ड्यूटी के लिए होमगार्डों का उपयोग किया जाता है. रांची, धनबाद और बोकारो जैसे शहरी केंद्रों में अधिक जवानों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि निर्वाचन आयोग इन क्षेत्रों को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !