Jharkhand: रांची में 4 मई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम में कोडरमा जिले के बरकट्ठा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखदेव यादव के पुत्र हितेंद्र कुमार सहित शिवशंकर कुमार, केदार यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, दिव्यांशु कुमार, शिवकुमार, निखिल कुमार, दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के मनोज कुमार दास, सुनील कुमार तथा खूंटी से स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र शिवराज जयपाल सिंह समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इसके अलावा रांची से आलोक कुजूर, गुरमीत सिंह, शालिनी सिंह, बसंत कुजूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: कमलेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह मिलन समारोह झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले लोग सामाजिक एकता के वाहक हैं। झारखंड की जनता ने हमेशा संविधान और सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए कांग्रेस का समर्थन किया है और पार्टी जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
कठिन परिस्थितियों में भी बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार
पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना यह दर्शाता है कि पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, अभिलाष साहू, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।