Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jharkhand News: कोडरमा में हाथियों का कहर, युवक को पटक-पटक कर मारा, मुआवजे की मांग तेज

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत सतगावां प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर चरम सीमा पर है। 17 अप्रैल 2026 की रात गजहर गांव में उत्पात मचाने के बाद 18 अप्रैल की देर रात हाथियों ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह कटैया मोड़ के पास गया और देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजा और सुरक्षा की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।



कटैया गांव में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कटैया गांव के पास जंगली हाथियों ने 30 वर्षीय मोहित कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों ने युवक को बुरी तरह पटक कर मार डाला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों समेत पूरा परिवार छोड़ गया है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


गजहर गांव में मचाया था तांडव, लाखों का नुकसान

इससे पहले शुक्रवार रात करीब 11 बजे तीन हाथियों का झुंड गजहर गांव में घुस आया था। हाथियों ने संजू देवी के घर का दरवाजा तोड़कर करीब 10 क्विंटल अनाज (गेहूं, चावल, अरहर) और आलू खा लिया। इतना ही नहीं, घर के बर्तन, ड्रम और कपड़े भी नष्ट कर दिए। पीड़िता के अनुसार, इस घटना में लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उस समय परिवार दूसरे मकान में सो रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।


सड़क जाम कर फूटा गुस्सा, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने कटैया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल सतर्क रहने की सलाह देता है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !