Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jharkhand News: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Jharkhand News: झारखंड में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी बीच खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में खेत से घर लौट रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है.



खेत से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के हुसीर पंचायत के मुनगा टोली रोन्हे गांव निवासी 52 वर्षीय निस्तार टोपनो के रूप में हुई है. रविवार रात वह अपनी बारी में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मौसम खराब होने लगा और बारिश की आशंका को देखते हुए उन्होंने घर लौटने का फैसला किया. लेकिन रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया को सूचना दी. इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल किसान को रेफरल अस्पताल तोरपा ले जाया गया. हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव के लोगों ने भी गहरा दुख जताया.


लगातार दूसरे दिन आकाशीय बिजली से गई जान
घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के मुख्य सहारा थे. उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले कर्रा प्रखंड की कच्चाबारी पंचायत के पतरा टोली में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई थी. लगातार दूसरे दिन हुई ऐसी घटनाओं ने जिले के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !