Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को धरातल पर उतारते हुए पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन मुनिदेव सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार वादी विशाल कुमार ने शिकायत की थी कि उनकी मां के नाम से जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन सात हजार रुपये की मांग कर रहा था. शिकायत की सत्यापन जांच के बाद एसीबी ने सुनियोजित ढंग से ट्रैप बिछाया. पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अमीन ने सात हजार रुपये रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास पर
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी पूरी होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसीबी की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही गारू अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि गारू अंचल कार्यालय में एसीबी की यह पहली बड़ी कार्रवाई है.