Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand News: गढ़वा में दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने किया 19 को गिरफ्तार

Jharkhand News: गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार की रात जुलुस के दौरान दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर पथराव हुआ। पथराव में कई लोगों के घायल होने की सुचना मिली मगर पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अनियंत्रित होता देख कर आंसू गैस के गले दागे जिससे भीड़ तीतर बितर हो गई और सुरक्षा कारणों से जुलुस को वहीं से वापस भेज दिया गया। 
रातभर छापेमारी कर के पुलिस ने की 19 गिरफ्तारियां 
इस घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर के रातभर में 19 लोगों को गोरफ्तार किया है। जिसमे एक समुदाय के 13 लोग हैं और दूसरे समुदाय के 6 लोग हैं। साथ ही पुलिस ने 18 बाइक और 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !