Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों का सीएम आवास मार्च, प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Jharkhand News: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए सीएम आवास पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखेगा और सरकार के रुख के आधार पर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेगा.

आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हैं तो आंदोलन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा.

8 से 10 हजार आंदोलनकारी पहुंचे राजधानी
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी राजधानी रांची पहुंचे. करीब 8 से 10 हजार आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले थे.
इस दौरान आंदोलनकारियों ने दो बैरिकेडिंग पार कर ली, लेकिन तीसरी बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी गई.

प्रदर्शन से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित
आंदोलनकारियों के सड़क पर उतरने से राजधानी की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही. दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि झारखंड गठन के 25 साल बाद भी आंदोलनकारियों को उनका अधिकार और सम्मान नहीं मिला है.

पेंशन, पहचान पत्र और आश्रितों को नौकरी की मांग
आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में समान पेंशन, राजकीय सम्मान, पहचान पत्र जारी करना, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करना और आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी व शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देना शामिल है. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !