Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jharkhand News: झारखंड में पेसा राज्य समन्वयक की संविदा नियुक्ति, 3 जुलाई तक करें आवेदन

Jharkhand News: झारखंड सरकार के पंचायती राज निदेशालय ने पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत पेसा राज्य समन्वयक के एक रिक्त पद पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 तक नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं.

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. उम्मीदवार के पास ग्रामीण विकास, जनसंचार, लोक प्रशासन या प्रबंधन विषय में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा सामाजिक एवं ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन और जनजातीय मामलों से जुड़े क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव भी जरूरी होगा.

रांची में होगी नियुक्ति, एक साल का रहेगा अनुबंध
चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल (रांची) में की जाएगी. नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के संविदा अनुबंध पर होगी. विभाग के अनुसार कार्य प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर अनुबंध की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है.

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट से निर्धारित आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर उसे पूरी तरह भरना होगा. आवेदन की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग), द्वितीय तल, एफएफपी बिल्डिंग, धुर्वा, रांची के कार्यालय में जमा करनी होगी. साथ ही आवेदन की सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ईमेल आईडी पर भी भेजनी होगी.



3 जुलाई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
पंचायती राज निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 3 जुलाई 2026 के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !