Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jharkhand News: झारखंड में योग दिवस पर दिखेगा सामूहिक अभ्यास का नजारा, हर जिले में होंगे कार्यक्रम

Jharkhand News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर झारखंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 21 जून को राज्य के सभी जिलों में बड़े स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना तैयार की है.

योग दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, पार्क, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, छात्रावास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जाएगा.

जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की होगी भागीदारी
अभियान निदेशक सह आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों को शामिल किया जाएगा. उद्देश्य है कि योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सके.

"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है इस बार की थीम
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई है. कार्यक्रमों के दौरान लोगों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों से जुड़ी समस्याओं और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में योग की भूमिका को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

कार्यालयों में बढ़ावा दिया जाएगा वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल
आयुष विभाग की ओर से सरकारी और निजी कार्यालयों में वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल को बढ़ावा देने की तैयारी है. इसके तहत कर्मचारी कम समय में योग कर तनाव कम कर सकेंगे और कार्य क्षमता बढ़ा सकेंगे. वहीं सिकल सेल और ब्लड कोषांग की ओर से भी योग दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील
आयुष विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन, विभागों और स्वास्थ्य संस्थानों से अपील की है कि योग दिवस को जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए. विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !