Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-08

Jharkhand News: झारखंड में ITI में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 25 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

Jharkhand News: झारखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, रांची की ओर से राज्य के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से 29 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

14 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
आईटीआई में नामांकन के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है. आवेदन करने वाले छात्रों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.

कुछ ट्रेडों के लिए 8वीं, अन्य के लिए 10वीं पास जरूरी
विभाग ने अलग-अलग ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की है. वायरमैन, मेसन, प्लम्बर, वेल्डर और कारपेंटर जैसे ट्रेडों में नामांकन के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं अन्य तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए 10वीं पास होना जरूरी रखा गया है.

आरक्षित सीटों के लिए झारखंड निवासी होना जरूरी
सरकारी और पीपीपी मोड पर संचालित आईटीआई संस्थानों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा.
विभाग ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !