Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jharkhand News: टेरर फंडिंग मामले में अमित अग्रवाल समेत तीन आरोपियों की अपील पर सुनवाई टली

Jharkhand News: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आरोपी अमित अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल, सुदेश केडिया और अजय कुमार की क्रिमिनल अपील याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है.

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रोगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ में चल रही है. अदालत ने तीनों आरोपियों की याचिकाओं को एक साथ टैग करते हुए सुनवाई कर रही है. अब इस मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी.

NIA ने 2018 में संभाली थी जांच
यह मामला चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में दर्ज टेरर फंडिंग केस से जुड़ा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने फरवरी 2018 में इस मामले को टेकओवर किया था. जांच के बाद NIA ने मामले में 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. इसमें अमित अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल, सुदेश केडिया और अजय कुमार को प्रमुख आरोपी बनाया गया है.

टीपीसी को फंडिंग का आरोप
NIA की जांच में सामने आया था कि मगध और आम्रपाली कोयला परियोजना क्षेत्र में सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी संगठन और कथित शांति समिति के बीच गठजोड़ के जरिए फंडिंग की जा रही थी.
जांच एजेंसी के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन टीपीसी को लेवी के रूप में रकम पहुंचाई जाती थी. आरोप है कि टीपीसी को पैसा देने के उद्देश्य से ही ऊंची दरों पर कोयला परिवहन का ठेका लिया गया था. अब हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !