Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: ड्रग माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, जिलों में बनेगी टास्क फोर्स

Jharkhand News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में ड्रग्स के बढ़ते कारोबार से राज्य के युवाओं में बढ़ती नशे की लत को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि हजारीबाग, रामगढ़ जिले के पतरातू, केरेडारी और बड़कागांव जैसे क्षेत्रों में फैल रहे नशे का कारोबार इलाकों में अपराध को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इसके लिए विधायक ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। 
क्या कहते हैं आंकड़े
सदन को बताया गया कि झारखंड में वर्ष 2019 से 2023 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 2396 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं वर्ष 2023 से 2026 के बीच जिला-वार मामलों की संख्या में और वृद्धि दर्ज की गई है। हाल के दिनों में हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों के ड्रग्स बरामद किए जाने से राज्य में ड्रग माफियाओं की गहरी पैठ का भी संकेत मिला है।
टास्क फोर्स का होगा गठन 
विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार से ड्रग माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को ले कर सवाल किया और कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स अभियान शुरू करना चाहिए जिसके जवाब में योगेंद्र महतो ने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में टास्क फोर्स गठित की जाएगी और अवैध ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !