Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-04

Jharkhand News: दिल्ली दौरे से रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार दोपहर दिल्ली दौरे से रांची लौट आए। हालांकि उनके साथ दिल्ली गए परिवार के सदस्य अभी वापस नहीं आए हैं और फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में ही ठहरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम अपनी पत्नी कल्पना सोरेन, शाली और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली गए थे। इसके बाद शनिवार दोपहर वह अकेले रांची लौट आए।

परिवार के सदस्य अब भी दिल्ली में
मुख्यमंत्री के रांची लौटने के बावजूद कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य अभी भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। फिलहाल उनके वहां रुकने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा किस उद्देश्य से था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के दिल्ली में ठहरने को लेकर भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !