Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान महासमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दी तथा उनसे सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया।

मौके पर महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !