Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jharkhand News: श्रावणी मेले से पहले बासुकीनाथ में सड़क और पार्किंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Jharkhand News: श्रावणी मेले को लेकर बासुकीनाथ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग ने कई सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए हैं.

विभाग ने शिवगंगा पहुंच पथ पर बने नए बॉक्स कल्वर्ट के किनारे जोरिया में पीसीसी गार्डवाल और एप्रोच रोड निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी है. वहीं दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर दुमका-हंसडीहा के बीच एनएच-17 के कई पुलों पर मरम्मत और मैस्टिक एसफाल्ट वेयरिंग कोर्स बिछाने के लिए 25 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया है.

श्रावणी मेले को देखते हुए शनि मंदिर नोनीहाट-बासुकीनाथ-खैराबनी लिंक रोड से बासुकीनाथ बस स्टैंड तक पहुंच पथ निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है. इस कार्य को दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके अलावा नोनीहाट-बासुकीनाथ-कैराबनी रोड की विशेष मरम्मत के लिए 1.25 करोड़ रुपये की योजना पर काम होगा. वहीं बासुकीनाथ रिंग रोड में पार्किंग एरिया निर्माण के लिए 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना को डेढ़ महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

मेला क्षेत्र में सड़क सतह नवीनीकरण, रोड मार्किंग, पेवर ब्लॉक, साइन बोर्ड, कल्वर्ट पेंटिंग और फ्लैंक मरम्मत जैसे कार्यों के लिए भी 75 लाख रुपये की योजना बनाई गई है. इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विभागीय अधिकारियों के अनुसार दुमका-देवघर मुख्य मार्ग अब नेशनल हाईवे के अधीन है. ऐसे में इस मार्ग पर श्रावणी मेले से जुड़े कार्य एनएच की ओर से कराए जाएंगे. दुमका से बासुकीनाथ तक फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है और कई हिस्सों में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !