Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jharkhand News: सिमडेगा में महिला को जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में महिला के आवेदन पर जलडेगा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
 पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर आरोपी को धार दबोचा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलडेगा थाना क्षेत्र के ढिंगुरपानी पापरापानी निवासी रोशन किस्पोटा ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उसकी पत्नी असरीता बारला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कर रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद सिमडेगा एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में खरवागढ़ा गंझू टोली का जीतेन्द्र नायक और मनोहरपुर के धानापली का यशवंत महतो उर्फ छोटू शामिल हैं।
छापेमारी टीम में ओपी प्रभारी सजल धान, एसआई कुन्दन कुमार राव, एएसआई दुर्योधन उरांव सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !