Jharkhand News: झारखंड कूरियर एसोसिएशन की एक अहम बैठक रविवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने की. इस दौरान होली के त्योहार पर कूरियर सेवाओं के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से तय किया कि होली के मौके पर 3 मार्च (मंगलवार) और 4 मार्च (बुधवार) को राज्यभर में कूरियर सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. यानी इन दो दिनों तक किसी भी कूरियर कंपनी की डिलीवरी या बुकिंग का काम नहीं होगा. एसोसिएशन ने बताया कि यह फैसला कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए लिया गया है.
निकाय चुनाव के विजेताओं को दी शुभकामनाएं
बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने झारखंड में हाल ही में हुए निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे.
साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं भी दीं.
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, सिकदर विजेता, पप्पू, त्रिपुरारी मिश्रा, अमरेंद्र, राजीव सिंह, अशोक मुरारका समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि 5 मार्च से कूरियर सेवाएं फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी.