Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jharkhand News: 23 फरवरी को बंद रहेगा विधानसभा सत्र

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 23 फरवरी को नहीं होगी. उस दिन राज्य में नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके कारण सदन की बैठक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है.


गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ने सदन को इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 23 फरवरी को प्रस्तावित कार्य अब दूसरे दिन किया जाएगा.

चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव

पहले 23 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा, मतदान और पारित करने की प्रक्रिया तय थी. लेकिन चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद, मतदान और पारण की पूरी प्रक्रिया 21 फरवरी को ही संपन्न कराई जाएगी.

स्पीकर ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि सभी सदस्यों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए.

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि जनप्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया में भी भाग ले सकें और विधानसभा का कार्य भी समय पर पूरा हो सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !